
2025-02-20
क्या कारण है कि, रूसी लड़कियों और भारतीय पुरुषों की शादी का अनुपात लगातार बढ़ता ही जा रहा है?
काफी पुराने समय से भारत और रूस के बीच मधुर संबंध बने हुए हैं तथा यह संबंध और भी गहरे होते जा रहे हैं क्योंकि, हाल के वर्षों में हमें एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसमें रूसी लड़कियां देश, धर्म और संस्कृति की बंदिशें तोड़कर भारतीय पुरुषों से शादी कर रही हैं। और भारतीय पुरुष भी रूसी लड़कियों से शादी करने में पीछे नहीं है बल्कि, लगातार यह अनुपात बढ़ता ही जा रहा है। अब तो, यह देखा जा रहा है कि भारत के गांव के किसान के लड़के जो इतने पढ़े लिखे भी नहीं हैं वह भी विदेशी रूसी लड़कियों से शादी करके उन्हें या तो भारत ला रहे हैं,या फिर वह खुद रूस में ही रहने सिफ्ट होने लगे हैं। ‘इतनी विपरीत धर्म, भाषा और संस्कृति होने पर भी भगवान जाने ऐसे लोग संवाद कैसे करते होंगे? किसी ने खूब ही कहा है ‘प्यार जब हो जाता है तो सबकुछ आसान हो जाता है’ सोशल मीडिया तो इस तरह की न्यूजों से पटा पड़ा है। विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक मेलजोल बढ़ने के कारण इस प्रवृत्ति में तेजी आई है। लेकिन यह सवाल उठता है कि क्या इसके पीछे सिर्फ प्यार और आपसी समझ है, या फिर इसके कुछ और गहरे कारण भी हैं? क्या रूस में पुरुषों की संख्या इतनी कम हो गई है कि महिलाओं को विदेशी जीवनसाथी की तलाश करनी पड़ रही है? आइए, इस पूरे विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं।
रूस में लगातार लड़कों की संख्या कम होना
रूस में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, रूस में 100 महिलाओं पर लगभग 86-88 पुरुष हैं। यह असंतुलन कई ऐतिहासिक और सामाजिक कारणों से उत्पन्न हुआ है, जिनमें हाल ही में चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भी बहुत से पुरुष या तो युद्ध में हैं या फिर उनकी मृत्यु हो रही है। रूस में पुरुषों की अधिक मृत्यु दर युद्ध, शराब और धूम्रपान जैसी लतों के कारण भी कम होती जा रही हैं। ऐसे में रूसी महिलाओं को अपने लिए उपयुक्त जीवनसाथी खोजना कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता होगा, खासकर उन महिलाओं के लिए जो एक स्थिर और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहती हैं।
भारतीय लड़कों के बारे में रूसी महिलाओं की सोच
रूसी महिलाएं भारतीय पुरुषों को लेकर बहुत ही सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं। उनका मानना है कि भारतीय लड़कों में कई ऐसी खूबियाँ होती हैं जो एक सफल और खुशहाल शादी के लिए जरूरी होती हैं। आइए, जानते हैं कि रूसी महिलाएं भारतीय पुरुषों के बारे में क्या सोचती हैं:
रूसी लड़कियों की कद-काठी और सौंदर्य
रूसी लड़कियों की लंबी कद-काठी, गोरी त्वचा और नीली या हरी आँखें उन्हें बेहद आकर्षक बनाती हैं। जिसकी वजह से भारतीय पुरुष भी वहां की महिलाओं को पसंद करते तथा आकर्षित हो रहे हैं। वे फिटनेस और सुंदरता को लेकर भी काफी सजग रहती हैं। कई रूसी महिलाएं भारतीय संस्कृति, विशेष रूप से बॉलीवुड, योग, और भारतीय परंपराओं से प्रभावित होती हैं। वे भारतीय पारिवारिक मूल्यों को पसंद करती हैं, जहाँ रिश्तों में स्थायित्व और सम्मान को महत्व दिया जाता है।
क्या यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा?
रूसी महिलाओं का भारतीय पुरुषों की ओर आकर्षित होना केवल रूस में पुरुषों की संख्या में कमी होने के कारण नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक जुड़ाव का परिणाम भी है। जैसे-जैसे वैश्विकरण और आपसी मेलजोल बढ़ता जा रहा है, यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है। हालाँकि, यह जरूरी है कि दोनों पक्ष अपने रिश्ते को आपसी समझ, सम्मान और सच्चे प्रेम पर आधारित रखें।
Copyright ©2025 ExamIntro
Leave a Comment