Login
Home
Current Affairs Quiz
Quiz
Mock Test
Syllabus
Login
Home
Syllabus
Quiz
Current Affairs
Mock Test
Mock Test: Mock Test 1 (समय और कार्य)
Full Marks:
10
Time Duration:
10 minutes
Time Remaining:
(1.) A, B की तुलना में तीन गुना कार्यकुशल है। A को किसी कार्य को पूरा करने में B से 24 दिन कम लगते हैं। यदि वे एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो वह कार्य कितने दिन में पूरा होगा?
(A) 9 दिन
(B) 12 दिन
(C) 15 दिन
(D) 8 दिन
(2.) A किसी कार्य को 30 दिनों में पूरा करता है। वह कार्य शुरू करता है और 4 दिन बाद B उसके साथ कार्य में शामिल हो जाता है। पूरा कार्य शुरूआत से 10 दिन में पूरा हो जाता है। अकेले B उसी कार्य के एक-तिहाई भाग को कितने दिन में पूरा कर सकता है?
(A) 6 दिन
(B) 3 दिन
(C) 4 दिन
(D) 2 दिन
(3.) A किसी कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकता है, जबकि B उसी कार्य को 25 दिनों में पूरा कर सकता है। दोनों मिलकर 10 दिन तक कार्य करते हैं और फिर C अकेले शेष कार्य को 10 दिन में पूरा करता है। यदि A, B और C एक साथ कार्य करें, तो वे उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
(A) 10 दिन
(B) 5 दिन
(C) 8 दिन
(D) 12 दिन
(4.) A किसी कार्य का 60% भाग 18 दिनों में कर सकता है, जबकि B उसी कार्य का 40% भाग 10 दिनों में कर सकता है। दोनों मिलकर 10 दिन तक कार्य करते हैं और फिर C शेष कार्य को 4 दिन में पूरा करता है। यदि C अकेले पूरे कार्य को करे, तो वह कितने दिनों में पूरा करेगा?
(A) 12 दिन
(B) 15 दिन
(C) 25 दिन
(D) 18 दिन
(5.) अकेले सचिन, ₹8,500 के लिए किसी कार्य को 8.5 दिन में पूरा कर सकता है। लेकिन विष्णु की मदद से, कार्य 6 दिन में पूरा हो जाता है। विष्णु को भुगतान किया जाने वाला हिस्सा ज्ञात करें।
(A) ₹3,200
(B) ₹2,500
(C) ₹2,400
(D) ₹2,000
(6.) गीता एक खिलौने को 10 मिनट में जोड़ सकती है, जबकि सुधा उसी खिलौने को 15 मिनट में जोड़ सकती है। यदि वे एक साथ कार्य करती हैं, तो वे 60 खिलौनों को कितने समय में जोड़ सकती हैं?
(A) 6 घंटे
(B) 5 घंटे
(C) 7 घंटे
(D) 7 घंटे 30 मिनट
(7.) A एक काम को 12 दिनों में पूरा कर सकता है। उसने 6 दिन काम किया और फिर काम छोड़ दिया, उसके बाद B ने शेष काम को 10 दिनों में पूरा किया। यदि दोनों एक साथ मिलकर काम करें, तो वे उसी काम को कितने दिनों में पूरा कर लेंगे?
(A) 9.5 दिन
(B) 9 दिन
(C) 7.5 दिन
(D) 7 दिन
(8.) सुमन और लता एक साथ मिलकर एक काम को 8 दिन में पूरा कर सकती हैं। अगर लता उसी काम को अकेले 12 दिन में कर सकती हैं, तो सुमन को अकेले उसी काम को करने में कितने दिन लगेंगे?
(A) 18
(B) 15
(C) 10
(D) 24
(9.) 40 व्यक्ति प्रतिदिन 10 घंटे काम करते हुए, एक निश्चित कार्य 6 दिन में पूरा करते हैं। 30 व्यक्तियों द्वारा वही कार्य 10 दिनों में पूरा करने के लिए प्रतिदिन कितने घंटे पर्याप्त होंगे?
(A) 9 घंटे
(B) 8 घंटे
(C) 10 घंटे
(D) 6 घंटे
(10.) A एक काम को 6 दिन में पूरा कर सकता है, जबकि B उसी काम को 12 दिन में पूरा कर सकता है। अगर वे दोनों एक साथ काम करते हैं, तो इस काम को कितने दिन में पूरा करेंगे?
(A) 5 दिन
(B) 4 दिन
(C) 4.5 दिन
(D) 3 दिन
Previous
Save & Next
Clear Responses
Submit Exam
Total Questions (10)
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10