Login
Home
Current Affairs Quiz
Quiz
Mock Test
Syllabus
Login
Home
Syllabus
Quiz
Current Affairs
Mock Test
Mock Test: Mock Test 2 (Hindi Language)
Full Marks:
30
Time Duration:
30 minutes
Time Remaining:
(1.) संकर शब्द किसे कहा जाता है?
(A) संस्कृत भाषा का शब्द
(B) ग्रामीण भाषा का शब्द
(C) ग्रामीण व संस्कृत भाषा के कुछ विशेष शब्द
(D) दो भाषाओं के शब्दों से मिलकर बना शब्द
(2.) ‘सुत्’ शब्द को घीवाचक बनाने के लिए किस प्रत्यय का प्रयोग होगा?
(A) ई
(B) ईय
(C) इक
(D) आ
(3.) ‘नाक का बाल होना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
(A) कष्ट देना
(B) अधिक समीप होना
(C) अधिक प्रिय होना
(D) पालतू होना
(4.) ‘अश्व’ का पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित में से कौन सा नहीं है?
(A) घोटक
(B) घोड़ा
(C) कटक
(D) हय
(5.) ‘जो एक स्थान पर टिककर नहीं रहता’ के लिए एक शब्द क्या होगा?
(A) अडिग
(B) अस्थिर
(C) यायावर
(D) गतिशील
(6.) “बुन्देले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।”
इन पंक्तियों के रचयिता कौन हैं?
(A) सुभद्राकुमारी चौहान
(B) माखनलाल चतुर्वेदी
(C) सोहनलाल द्विवेदी
(D) रामधारी सिंह दिनकर
(7.) ‘समास’ का अर्थ क्या है?
(A) विच्छेद
(B) संक्षेप
(C) विस्तार
(D) नवीन अर्थ
(8.) भाषा के संबंध में उपचारात्मक शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) बच्चों को व्यस्त रखना
(B) भाषा प्रयोग संबंधी कठिनाइयों की पहचान तथा उनका निदान
(C) बच्चों को श्रेणीवार विभक्त करना
(D) बच्चों की त्रुटियों की केवल सूची बनाना
(9.) प्रमुख भाषायी कौशल में इनमें से कौन-सा शामिल नहीं है?
(A) बोलना
(B) सुनना
(C) हँसना
(D) लिखना
(10.) हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 05 सितम्बर
(B) 14 सितम्बर
(C) 02 अक्टूबर
(D) 26 जनवरी
(11.) काव्य शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) व्याकरणिक नियमों की जानकारी देना
(B) भाषा में प्रयुक्त विराम चिह्नों से परिचित कराना
(C) संगीत कला में निपुण बनाना
(D) रसानुभूति एवं आनन्दनुभूति कराना
(12.) निम्न में से किस वाक्य में विशेषण का प्रयोग हुआ है?
(A) सीता फल खाती है
(B) राम जाता है
(C) मेरी गाय काली है
(D) जल्दी उठना स्वास्थ्यवर्द्धक होता है
(13.) नाटक शिक्षण में ‘कक्षाभिनय प्रणाली’ के प्रयोग से क्या लाभ होता है?
(A) पात्रानुसार बच्चों द्वारा अभिनय से सीखने की प्रक्रिया में तेजी आती है
(B) शिक्षक एवं बच्चों का समय व्यर्थ होता है
(C) बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
(14.) निम्नलिखित में से किस शब्द में अधिकरण कारक का प्रयोग हुआ है?
(A) सत्ताधीश
(B) वाहनारूढ़
(C) गंगाजल
(D) रेखाचित्र
(15.) किस रस को ‘रसराज’ कहा जाता है?
(A) वीर रस
(B) श्रृंगार रस
(C) हास्य रस
(D) इनमें से कोई नहीं
(16.) घनानन्द को किस युग का कवि माना जाता है?
(A) भक्तिकाल
(B) आदिकाल
(C) रीतिकाल
(D) भारतेन्दु युग
(17.) निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?
(A) आशीरवाद
(B) आशिर्वाद
(C) आशीर्वाद
(D) आर्शिवाद
(18.) ‘को’ से किस कारक चिह्न का बोध होता है?
(A) करण कारक
(B) कर्म कारक
(C) सम्प्रदान कारक
(D) अधिकरण कारक
(19.) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन का उपनाम क्या है?
(A) निराला
(B) हरिऔध
(C) अज्ञेय
(D) गुलेरी
(20.) ‘बिहारी’ किस काव्य रूप के लिए प्रसिद्ध हैं?
(A) सवैया
(B) कवित्त
(C) पद
(D) दोहा
(21.) ‘पुनर्जन्म’ शब्द का सही सन्धि-विच्छेद क्या है?
(A) पुरन् + जन्म
(B) पुन: + जन्म
(C) पुन् + जन्म
(D) पुन: + आजन्म
(22.) ‘शोक’ किस रस का स्थायी भाव है?
(A) करुण रस
(B) शान्त रस
(C) हास्य रस
(D) वीर रस
(23.) ‘सूरदास’ ने किस भाषा में ‘सूरसागर’ की रचना की?
(A) ब्रज भाषा
(B) अवधी
(C) खड़ीबोली
(D) राजस्थानी
(24.) ‘दोहा’ में कुल कितनी मात्राएँ होती हैं?
(A) 26
(B) 24
(C) 28
(D) 30
(25.) ‘जो अच्छे कुल में उत्पन्न हुआ हो’ के लिए उपयुक्त एक शब्द क्या है?
(A) समृद्ध
(B) कुलीन
(C) धनी
(D) कृपण
(26.) ‘दाता’ शब्द का स्त्रीलिंग रूप क्या है?
(A) दातृ
(B) दाती
(C) दात्री
(D) धात्री
(27.) ‘लड़का पेड़ से गिरा’ वाक्य में कौन-सा कारक प्रयुक्त हुआ है?
(A) सम्प्रदान कारक
(B) अपादान कारक
(C) कर्म कारक
(D) अधिकरण कारक
(28.) ‘पापी’ शब्द किस प्रकार का विशेषण है?
(A) सार्वनामिक विशेषण
(B) संख्यावाचक विशेषण
(C) गुणवाचक विशेषण
(D) परिमाणवाचक विशेषण
(29.) ‘नवल सुन्दर श्याम-शरीर की, सजल नीरद-सी कलकान्ति थी।’ इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
(A) रूपक
(B) उपमा
(C) श्लेष
(D) उत्प्रेक्षा
(30.) ‘बीजक’ ग्रंथ के रचनाकार कौन हैं?
(A) तुलसीदास
(B) सूरदास
(C) कबीरदास
(D) मलिक मोहम्मद जायसी
Previous
Save & Next
Clear Responses
Submit Exam
Total Questions (30)
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30