img
img
Login
  • Home
  • Current Affairs Quiz
  • Quiz
  • Mock Test
  • Syllabus
Login
  • Home
  • Syllabus
  • Quiz
  • Current Affairs
  • Mock Test
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी , अगर आप यह कर रहे हो, तो समझो आप सही मार्ग पर हो।
  • 📖 शिक्षा
  • 2025-02-25
  • Virender Singh
  • 1019
  • Comments (0)

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी , अगर आप यह कर रहे हो, तो समझो आप सही मार्ग पर हो।

यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करना जितना कठिन सोचने में लगता है यह उससे भी अधिक कठिन है, परंतु यह असम्‍मभव भी नहीं है क्योंकि चाहे कितना भी कठिन कार्य हो अगर उस पर जीत प्राप्‍त करनी है तो हर परिक्षार्थी को यह याद रखना होगा, कि अगर आपकी राहों में कठिनाइयॉ आ रही है तो समझ जाओ आप एक बड़े लक्ष्य की तरफ बड़ रहे हैं। इसलिए हर वर्ष भारत के 10 से 15 लाख बच्‍चे यह सोच कर इस परीक्षा में फार्म भरते है। सब इस प्रतिष्ठित नौकरी को पाना चाहता है परंतु फार्म भरने के बाद जब प्रारंभिक परीक्षा होती है तो 2 से 3 लाख विद्यार्थी तो परीक्षा देने से पहले ही हार मान लेते है। कुछ परीक्षा में अनुपस्थित हो जाते है, कुछ बच्‍चे तो सही मार्गदर्शन न मिलने पर परीक्षा की सही से तैयारी नहीं कर पाते जिससे वह निराश होकर अपनी परीक्षा को छोड़ देते हैं। परं‍तु जो बच्‍चे सही मार्गदर्शन और समय प्रबंधन के साथ तैयारी करते है वह अवश्‍य ही चयन प्राप्‍त करते है, और उनके अंदर चयन प्राप्‍त करने की काबलियत आ जाती है जो भारत में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसे प्रतिष्ठित सरकारी पदों के लिए प्रवेश द्वार है। लेकिन इसकी कठिनाई के साथ यह माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने जैसा महसूस हो सकता है। परंतु चिंता न करें, यह मार्गदर्शिका आपको मांउट एवरेस्ट जैसी चोटियों पर विजय प्राप्‍त करने के लिए सहायता प्रदान करेगी – सबसे पहले हम उन विषय के बारे में चर्चा करेंगे जो मूलभूत है :-


यूपीएससी परीक्षा की नींव (एनसीईआरटी कक्षा 6-12):

तैयारी को शुरू करने के लिए आप सबसे पहले अपनी एनसीईआरटी कक्षा 6 से 12 तक की पुस्‍तकों एक बार पुन: पढ़ने की आवश्‍यकता होगी, क्योंकि ‘यह इस परीक्षा की रीढ़ है और छात्रों की नीव है’। प्रत्‍येक छात्र इन सभी पुस्‍तकों को पहले पढ़ चुका है लेकिन तब छात्रों के दिमाग का औरा इतना विकसित नहीं हुआ होगा जो कि एक यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र का होता है इस लिए हम आपको यही सलाह देंगे कि सबसे पहला कदम आपको कक्षा 6 से 12 तक की सभी महत्वपूर्ण विषय जैसे इतिहास, भूगोल, अर्थशास्‍त्र और विज्ञान आदि विषयों की तैयारी कर लेते हो तो आप यह समझ लें कि 60% परीक्षा का पाठ्यक्रम की तैयारी आप कर चुके हो।

आपकी यात्रा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से शुरू होती है। अपना समय लें और आगे बढ़ने से पहले इन अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझ लें। नीचे कक्षा 6 से 12वीं तक के परीक्षा के आवश्‍यक विषयों की सूची दी गई है –

कक्षा

पाठ्यपुस्तकें

6वीं

  • इतिहास: हमारा अतीत
  • भूगोल: पृथ्वी हमारा निवास स्थान
  • सामाजिक विज्ञान: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन I
  • विज्ञान: विज्ञान: कक्षा VI

7वीं

  • इतिहास: हमारा अतीत - II
  • भूगोल: हमारा पर्यावरण
  • सामाजिक विज्ञान: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन II
  • विज्ञान: विज्ञान - कक्षा सातवीं

8वीं

  • इतिहास: हमारा अतीत III - भाग I और II
  • भूगोल: संसाधन और विकास
  • सामाजिक विज्ञान: सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन III
  • विज्ञान: विज्ञान - कक्षा आठवीं

9वीं

  • इतिहास: भारत और समकालीन विश्व-I
  • भूगोल: समकालीन भारत - I
  • राजनीति विज्ञान: लोकतांत्रिक राजनीति भाग - I
  • विज्ञान: कक्षा IX
  • अर्थशास्त्र: अर्थशास्त्र

10 वीं

  • इतिहास: भारत और समकालीन विश्व - II
  • भूगोल: समकालीन भारत - II
  • राजनीति विज्ञान: लोकतांत्रिक राजनीति भाग - II
  • विज्ञान: दसवीं कक्षा
  • अर्थशास्त्र: आर्थिक विकास को समझना

11 वीं

  • इतिहास: विश्व इतिहास में विषय-वस्तु
  • भूगोल:
    • भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत
    • भारत-भौतिक पर्यावरण
  • विज्ञान:
  • रसायन विज्ञान: इकाई 14
  • जीवविज्ञान: इकाई 4 और 5
  • अर्थशास्त्र: भारतीय आर्थिक विकास
  • समाजशास्त्र: समाज को समझना
  • राजनीति विज्ञान: कार्यशील भारतीय संविधान
  • भारतीय संस्कृति:
    • भारतीय कला का एक परिचय
    • भारत की जीवित शिल्प परंपराएँ (अध्याय 9 और 10)

12 वीं

  • इतिहास: भारतीय इतिहास के विषय-वस्तु
  • भूगोल:
    • मानव भूगोल के मूल सिद्धांत
    • भारत - लोग और अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान:
    • रसायन विज्ञान: इकाई 16
    • जीवविज्ञान: इकाई 8, 9 और 10
  • अर्थशास्त्र: परिचयात्मक समष्टि अर्थशास्त्र
  • समाज शास्त्र:
  • भारतीय समाज
  • भारत में सामाजिक परिवर्तन और विकास
  • राजनीति विज्ञान: समसामयिक विश्व राजनीति

 

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से अपने शिक्षा स्तर को बढ़ाएँ :

एक बार जब आप अपने लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए कार्य जुटते हैं तो, आप मानसिक रूप से परिपक्व होने के लिए किसी विशेषज्ञ के मार्गदर्शन की खोज करते हैं ताकि आपको लक्ष्‍य प्राप्‍ति की राह में आने वाली समस्‍याओं और संदेहों का निवारण कैसे करना है इस बात का ज्ञान मिल सके। एक विशेषज्ञ का आपकी शिक्षा प्राप्ति में बहुत ही बड़ा योगदान हो सकता है, क्‍योंकि वह उन परिस्थितियों से गुजरकर उन सभी परेशानियों से गुजर चुका है जो कि आप अभी अपने सामने देख रहे होते हैं, अत: परीक्षा में सफलता प्राप्‍त करने के लिए सबसे पहले आपको एक विशेष मार्गदर्शन की आवश्‍यकता होगी ताकि आप आने संदेहों का निवारण जल्‍दी कर सके ताकि आपके पास पर्याप्त समय तैयारी के लिए शेष रह सके।

वर्तमान समय में ऑनलाइन माध्‍यम से तैयारी कैसे करें:

आज के समय में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने के लिए विभिन्‍न डिजिटल प्लेटफार्म उपलब्‍ध है, जहाँ पर परीक्षार्थी अपनी मर्जी से अपनी पसंद से किसी भी प्लेटफार्म को चुन सकते हैं। जिसके फलस्‍वरूप आज एक गाँव का बच्‍चा भी यूपीएससी की तैयारी अपने घर बैठे कर सकता है, वह डिजिटल कंटेंट के माध्‍यम से चाहे वो ऑडियो हो वीडियो हो या टैक्सट फॉर्मेट में हो अपनी सहुलियत और सरलता से सीखने के माध्‍यम से तैयारी कर सकते है। खासकर वीडियो, इस माध्‍यम से कोई बात हम आसानी से सीख सकते है और वह ज्यादा समय तक हमें याद भी रहता है। हम ऑनलाइन माध्‍यम से एक ही वीडियो को कई बार देखकर किसी बात को गहराई से समझ सकते हैं। इसका फायदा भी छात्रों को हुआ है जिसके कारण आज गाँव के बच्‍चे जो दिल्‍ली जैसे बड़े शहरों में सिर्फ कोचिंग के लिए रह कर तैयारी करने का खर्च नहीं उठा सकते थे, वे छात्र भी ऑनलाईन या डिजि‍टल माध्‍यम से अपने ही गाँव में रहकर एकाग्रता के साथ निचिंतता के साथ तैयारी कर रहे है और सेलेक्‍शन भी पा रहे हैं। आपको जरूरत है वेदांता आईएएस अकादमी जैसे प्लेटफार्म की जो आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्‍यम से यूपीएससी की तैयारी करा रहा है।

पिछले वर्षों के प्रश्‍न पत्रों का विशलेषण करें:

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्‍न पत्रों को एकत्रित करके परीक्षा में पूछे गए प्रश्‍नों के पैटर्न और किस विषय और टॉपिक से प्रश्‍नों को पूछा जा रहा है इसका आंकलन करें। इससे प्रत्‍येक छात्र को परीक्षा की तैयारी करने में बहुत सरलता होती है।  परीक्षा प्रारूप को समझने के लिए, तैयारी की रणनीति बनाने के लिए और महत्तवपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देने के लिए इन पेपरों का विश्‍लेषण आप जरूर करें। 


क्‍या मॉक टेस्‍ट की आवश्‍यकता होती है?

जी हाँ, आप अगर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको अपने अभ्‍यास की जाँच स्‍वयं ही करनी चाहिए जिसके लिए मॉक टेस्‍ट जैसे विकल्‍प बहुत ही महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी छात्रों को मॉक टेस्‍ट अवश्‍य देना चाहिए जिससे आपकी तैयारी का स्‍तर के बारें में पता चल सके और कहाँ पर आपको सुधार करना है, साथ ही यह आपकी परीक्षा समय के प्रबंधन में भी आपको अवश्‍यक ही सहायक होते हैं। वेदांता आईएएस अकादमी जैसे प्‍लेटफार्म आपकी परीक्षा तैयारी और कमजोरियों को इंगित करने के लिए विस्‍तृत फीडबैक के साथ मॉक टेस्‍ट करवाती है जिसका सभी छात्रों को लाभ उठाना चाहिए।


करैंट अफेयर्स की तैयारी में ‘स्मार्ट वर्क’ अपनाएँ 

करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए आपको मासिक और वार्षिक पत्रिकाओं का उपयोग करना चाहिए जिससे आपका कीमती समय बच सके।  इस तरह के संसाधन महत्वपूर्ण घटनाओं, सरकारी योजनाओं, अंतर्राष्ट्रीय विकास और नीति पहलों का सारांश प्रस्तुत करते हैं जो कि आपके लिए सूचनाओं को इकट्ठा करने का कार्य करते है, ‘स्‍मार्ट वर्क’ से कई स्रोतों से जानकारी इकट्ठा करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। इसके लिए आप वेदांता आईएएस अकादमी जैसी वेबसाइटों पर जाकर करैंट अफेसयर्स पढ़ सकते है या योजना या कुरूक्षेत्र जैसी पत्रिकाओं से तैयारी कर सकते है।


आधिकारिक स्रोतों से तैयारी करें:

यूपीएससी वेबसाइट (upsc.gov.in) पर परीक्षा संबंधी सभी जानकारी जो प्रकाशित होती है वह आधिकारिक होती हैं। परीक्षा अधिसूचनाओं या पाठ्यक्रम या परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह का बदलाव और इसके अतिरिक्‍त समय-सीमा पर अपडेट रहने के लिए इसे नियमित रूप से देखें।


वैकल्पिक विषय का चयन कैसे करें:

हमें पता है कि यूपीएससी मुख्य परीक्षा में एक वैकल्पिक विषय शामिल होता है। परंतु इसका चयन किस तरह से किया जाए ये बहुत महत्‍तवपूर्ण है। हमें अपनी रूचि अनुसार उस विषय का चयन करना चाहिए जो हमें समझने रूचिकर और आसान लगता हो और जिसकी अध्‍ययन सामग्री आसानी से उपलब्‍ध हों। क्‍योंकि वैकल्पिक विषय आपको मुख्‍य परीक्षा में स्‍कोर को बढ़ाने में काफी हद तक मदद करता है। इसीलिए आपका चयन अति महत्‍तवपूर्ण है।


महत्‍तवपूर्ण और अतिरिक्‍त याद रखने वाली बातें:

  • सबसे पहले यह याद रखें कि, यूपीएससी परीक्षा एक मैराथन दौड़ कि तरह है जिसे सहनशक्ति, एकाग्रता और धैर्य पूर्वक ही जीता जा सकता है,
  • जब छात्र लगातार अनुशासित रहकर प्रयास करते हैं, तब अवश्‍य ही वह अपनी रणनीतिक योजना के कारण सफल होते हैं।
  • स्‍वयं को प्रेरित रखें।
  • अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने से और कड़ी मेहनत के साथ स्मार्ट अध्ययन करने से, आप यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं!

 

Share:
Virender Singh

Virender Singh

@virender-singh
UPSC Expert | MA Education

प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ UPSC और MPPSC परीक्षाओं के लिए कंटेंट लेखन में 10 वर्षों का अनुभव है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश के विषयों पर विशेषज्ञता रखते हैं, लेखक का लक्ष्य कठिन तथ्यों को सटीक और सरल भाषा में छात्रों तक पहुँचाना है।

View Profile
Related Post
H-1B Visa क्या है?
  • 📖 शिक्षा
  • 2025-09-21
  • Virender Singh
  • 951
H-1B Visa क्या है?...
D.El.Ed. या B.Ed. – कौन सा कोर्स बेहतर है?
  • 📖 शिक्षा
  • 2025-08-21
  • Virender Singh
  • 2241
D.El.Ed. या B.Ed. – कौन सा को...
PRT, TGT, PGT शिक्षक की सैलरी कितनी होती है? | जानें Central, MP, UP और Rajasthan जैसे States में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में
  • 📖 शिक्षा
  • 2025-06-29
  • Virender Singh
  • 8290
PRT, TGT, PGT शिक्षक की सैल...

0 Comments

Leave a Comment

Category

BLOG CATEGORY

  • 🔬 Science & Technology
  • 📖 शिक्षा
  • 📝निबंध
  • 🎭 मनोरंजन
  • 🤯 रोचक तथ्‍य
  • 🌐 यात्रा और पर्यटन
  • 🏛️ सरकारी नौकरी की तैयारी
  • 👑 इतिहास
  • 🦁 मध्‍यप्रदेश GK
  • 🌍 भारत का भूगोल
  • ⚔️ रक्षा (Defence)
  • 🗺️ उत्तर प्रदेश GK
  • 💰 अर्थव्यवस्था
  • 🏛️ भारतीय राजव्यवस्था
  • 🏀 खेल
  • 🌐 अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • ✨ विविध
  • ♻️ पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी

Notifications

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026
  • MPESB Hospital Assistant Recruitment 2026
  • SSC Stenographer Grade C & D Recruitment 2026
  • SSC JHT Recruitment 2026
  • CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026
  • MP वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026
  • UPSC (Civil Services Examination) 2026
  • MP राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank), भोपाल

CA Category

  • APPOINTMENT (अपॉइंटमेंट)
Newsletter

Stay Updated on all that's new add noteworthy

Current Affairs

एंजेल वन ने अम्बरीश केंघे को नया CEO नियुक्त किया: फिनटेक क्षेत्र में नई दिशा
  • 2025-01-21
एंजेल वन ने अम्बरीश केंघे को नया CEO नियुक्त किया: फिनटेक क्षेत्र में नई दिशा
ICSI ने 2025 के लिए धनंजय शुक्ला को अध्यक्ष चुना: नई कार्यकारिणी की घोषणा
  • 2025-01-21
ICSI ने 2025 के लिए धनंजय शुक्ला को अध्यक्ष चुना: नई कार्यकारिणी की घोषणा
Quizzes

CURRENT AFFAIRS QUIZ

DAILY CURRENT AFFAIRS

  • 📰 Daily Current Affairs Quiz

WEEKLY CURRENT AFFAIRS

  • Weekly Current Affairs

MONTHLY CURRENT AFFAIRS

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025

YEARLY CURRENT AFFAIRS

  • CURRENT AFFAIRS 2026
  • CURRENT AFFAIRS 2025

SUBJECT WISE QUIZ

ANCIENT HISTORY (प्राचीन इतिहास)

  • जैन धर्म
  • बौद्ध धर्म एवं समकालीन शासक
  • इतिहास के स्रोत
  • वैदिक सभ्‍यता
  • महाजनपद काल
  • सिंधु घाटी सभ्यता

MEDIEVAL HISTORY (मध्यकालीन इतिहास)

  • गुलाम वंश
  • इस्लाम धर्म की उत्पत्ति
  • अरब एवं तुर्क आक्रमण
  • गजनी वंश

MODERN HISTORY (आधुनिक इतिहास)

  • यूरोपीय कंपनियों का आगमन

GEOGRAPHY (भूगाेल)

  • ब्रह्मांड और सौरमंडल
  • पृथ्वी की आंतरिक संरचना और प्लेट टेक्टोनिक्स

PREVIOUS YEAR QUIZ

UPSC CSE 2024

  • GS Paper I

MPESB AG3 GROUP 4 2023

  • MPESB AG3 GROUP 4, 2023

MPTET VARG 1,2,3 QUIZ

MPTET VARG 3 QUIZ

ENGLISH

  • Noun
  • IMPROVE SENTENCE

CPCT EXAM QUIZ

COMPUTER QUIZ

  • Types of Computer
  • Hardware and Software

MPPSC SSE

MPGK

  • मध्य प्रदेश के संभाग
  • म.प्र. के पुरस्कार
  • म.प्र. के किले
  • म.प्र. की नदियां
  • प्रसिद्ध ज़िले और उनकी खासियतें
  • म.प्र. के खनिज व खदानें

ENGLISH (AG3)

  • ANTONYMS
  • SYNONYMS
ExamIntro logo
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Copyright ©2026 ExamIntro