img
img
Login
  • Home
  • Current Affairs Quiz
  • Quiz
  • Mock Test
  • Syllabus
Login
  • Home
  • Syllabus
  • Quiz
  • Current Affairs
  • Mock Test
मध्यप्रदेश में पाई जाने वाली प्रमुख मिट्टियॉं
  • 🦁 मध्‍यप्रदेश GK
  • 2026-01-28
  • Virender Singh
  • 1437
  • Comments (0)

मध्यप्रदेश में पाई जाने वाली प्रमुख मिट्टियॉं

मृदा  का परिचय
  • परिभाषा: धरातल पर विभिन्न कार्बनिक, जैविक तत्व व अनेक खनिज तत्त्व के मिश्रण से निर्मित परत को मृदा कहा जाता है ।
  • उत्पत्ति: मिट्टी अंग्रेजी शब्द 'Soil' लैटिन भाषा के "सोलम" शब्द से बना है, जिसका अर्थ 'परत' या 'फर्श'  होता है ।
  • अध्ययन: मृदा के अध्ययन को पैडोलॉजी कहा जाता है।
  • मृदा दिवस: यह 5 दिसम्बर को मनाया जाता है।
मिट्टियों का वर्गीकरण
  • भारत में: कुल 8 प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती हैं ।
  • मध्यप्रदेश में: कुल 5 प्रकार की मिट्टियाँ पाई जाती हैं:
    1. काली मिट्टी
    2. लाल-पीली मिट्टी
    3. जलोढ़ मिट्टी
    4. लेटेराइट मिट्टी
    5. मिश्रित मिट्टी
मृदा अपरदन
  • विवरण: मिट्टी के कटाव या बह जाने को मृदा अपरदन कहते हैं । इसे "रेंगती मृदा" भी कहा जाता है ।
  • कारण: नदियों द्वारा बाढ़, भारी वर्षा, वनों की कटाई और सही फसल चक्र का न होना ।
  • सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र: चम्बल क्षेत्र (भिण्ड, मुरैना, श्योपुर) ।
  • सर्वाधिक प्रभावित जिला: मुरैना ।
  • बचाव के उपाय: बांधों का निर्माण, वनरोपण (Afforestation), मेड़नुमा खेती, सीढ़ीनुमा खेती और सही फसल चक्र ।
प्रमुख मिट्टियों की विशेषताएँ
काली मिट्टी
  • निर्माण: बेसाल्ट चट्टानों के विखण्डन से ।
  • क्षेत्र: मालवा पठार, नर्मदा-सोन घाटी, सतपुड़ा क्षेत्र ।
  • विस्तार: मध्यप्रदेश के 47% भू-भाग पर (सबसे बड़ा मिट्टी वर्ग) ।
  • PH मान: 7.5 - 8.5 (क्षारीय) ।
  • विशेषता: सर्वाधिक जलधारण क्षमता और "स्वयं जुताई" का गुण ।
  • उपनाम: इसे 'रेगुड़' (दक्षिण भारत), 'केवाल' (उत्तर भारत) और 'चेर्नोजेम' (अंतर्राष्ट्रीय स्तर) कहा जाता है ।
  • फसलें: कपास, गन्ना, मूंगफली ।
लाल-पीली मिट्टी
  • निर्माण: गोण्डवाना और ग्रेनाइट चट्टानों के विखण्डन से।
  • क्षेत्र: बघेलखण्ड/मैकाल श्रेणी ।
  • PH मान: 5.5 - 8.5 (अम्लीय से क्षारीय) ।
  • रंग: फेरिक ऑक्साइड के कारण लाल रंग ।
  • विशेषता: सबसे कम जलधारण क्षमता ।
  • फसल: मुख्य रूप से धान (चावल) ।
जलोढ़ मिट्टी
  • निर्माण: नदियों द्वारा बहाकर लाए गए अवसादों के जमाव से ।
  • PH मान: 7 (उदासीन) ।
  • विशेषता: सर्वाधिक उपजाऊ मिट्टी ।
  • फसल: सरसों, ज्वार, गेहूं, गन्ना ।
लेटेराइट एवं मिश्रित मिट्टी
  • लेटेराइट: भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में निर्माण । यह सबसे कम उपजाऊ है और मटके (ईंट) बनाने के काम आती है।
  • मिश्रित मिट्टी: इसे रेतीली मृदा भी कहते हैं, जो मोटे अनाज के लिए उपयुक्त है ।
मिट्टियों की रासायनिक व क्षेत्रीय विशेषताएं
मिट्टी का प्रकार PH मान प्रमुख फसलें क्षेत्रीय वितरण
काली मिट्टी 7.5 - 8.5 (क्षारीय) कपास, गन्ना, मूंगफली मालवा पठार, नर्मदा-सोन घाटी, सतपुड़ा
लाल-पीली मिट्टी 5.5 - 8.5 (अम्लीय से क्षारीय) धान (चावल) मैकाल श्रेणी क्षेत्र
जलोढ़ मिट्टी 7.0 (उदासीन) सरसों, ज्वार, गेहूं, गन्ना नदियों के बहाव क्षेत्र
महत्वपूर्ण तथ्य
  • अन्तर्राष्ट्रीय नाम: काली मिट्टी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चेर्नोजेम कहा जाता है ।
  • क्षेत्रीय नाम: काली मिट्टी को उत्तर भारत में 'केवाल' और दक्षिण भारत में 'रेगुड़' के नाम से जाना जाता है ।
  • डोरसा: लाल-पीली मिट्टी को स्थानीय रूप से 'डोरसा' भी कहा जाता है ।

मध्यप्रदेश की मिट्टियाँ: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)

प्रश्न 1: मध्यप्रदेश के सर्वाधिक भू-भाग (47%) पर कौन सी मिट्टी पाई जाती है?
(A) लाल-पीली मिट्टी
(B) काली मिट्टी
(C) जलोढ़ मिट्टी
(D) लेटेराइट मिट्टी
प्रश्न 2: मृदा अपरदन को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(A) उपजाऊ मृदा
(B) रेंगती मृदा
(C) संवर्धन मृदा
(D) कठोर मृदा
प्रश्न 3: काली मिट्टी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या नाम है?
(A) रेगुड़
(B) चेर्नोजेम
(C) केवाल
(D) डोरसा
प्रश्न 4: मध्यप्रदेश का कौन सा जिला मृदा अपरदन से सर्वाधिक प्रभावित है?
(A) भिण्ड
(B) श्योपुर
(C) मुरैना
(D) ग्वालियर
प्रश्न 5: 'स्वयं जुताई' का गुण किस मिट्टी में पाया जाता है?
(A) काली मिट्टी
(B) लाल-पीली मिट्टी
(C) जलोढ़ मिट्टी
(D) मिश्रित मिट्टी
प्रश्न 6: किस मिट्टी को 'रेतीली मृदा' के नाम से भी जाना जाता है?
(A) जलोढ़ मृदा
(B) लेटेराइट मृदा
(C) मिश्रित मृदा
(D) काली मृदा
प्रश्न 7: मध्यप्रदेश में 'सर्वाधिक उपजाऊ' मिट्टी कौन सी है?
(A) काली मिट्टी
(B) जलोढ़ मिट्टी
(C) लाल-पीली मिट्टी
(D) लेटेराइट मिट्टी
प्रश्न 8: मटके और ईंट बनाने के लिए किस मिट्टी का प्रयोग किया जाता है?
(A) काली मिट्टी
(B) मिश्रित मिट्टी
(C) लेटेराइट मिट्टी
(D) जलोढ़ मिट्टी
प्रश्न 9: मृदा अध्ययन के विज्ञान को क्या कहा जाता है?
(A) बायोलॉजी
(B) पैडोलॉजी
(C) जियोलॉजी
(D) इकोलॉजी
प्रश्न 10: लाल-पीली मिट्टी का स्थानीय नाम क्या है?
(A) रेगुड़
(B) केवाल
(C) डोरसा
(D) भाटा

उत्तर तालिका

1. (B) काली मिट्टी
2. (B) रेंगती मृदा
3. (B) चेर्नोजेम
4. (C) मुरैना
5. (A) काली मिट्टी
6. (C) मिश्रित मृदा
7. (B) जलोढ़ मिट्टी
8. (C) लेटेराइट मिट्टी
9. (B) पैडोलॉजी
10. (C) डोरसा

अन्‍य ब्लॉग पढ़ें -  मध्य प्रदेश की जलवायु और वर्षा
Share:
Related Post
मध्य प्रदेश के प्रमुख पुरस्कार, सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह
  • 🦁 मध्‍यप्रदेश GK
  • 2026-03-19
  • Virender Singh
  • 433
मध्य प्रदेश के प्र...
मध्यप्रदेश की कृषि व्यवस्था
  • 🦁 मध्‍यप्रदेश GK
  • 2026-02-27
  • Virender Singh
  • 677
मध्यप्रदेश की कृषि...
मध्य प्रदेश की जलवायु और वर्षा
  • 🦁 मध्‍यप्रदेश GK
  • 2026-01-13
  • Virender Singh
  • 904
मध्य प्रदेश की जलव...

0 Comments

Leave a Comment

Category

BLOG CATEGORY

  • 🔬 Science & Technology
  • 📖 शिक्षा
  • 📝निबंध
  • 🎭 मनोरंजन
  • 🤯 रोचक तथ्‍य
  • 🌐 यात्रा और पर्यटन
  • 🏛️ सरकारी नौकरी की तैयारी
  • इतिहास
  • 🦁 मध्‍यप्रदेश GK
  • 🌍 भारत का भूगोल
  • ⚔️ रक्षा (Defence)
  • 🗺️ उत्तर प्रदेश GK
  • 💰 अर्थव्यवस्था
  • 🏛️ भारतीय राजव्यवस्था
  • 🏀 खेल
  • 🌐 अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • ✨ विविध

Notifications

  • MP वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक (कार्यपालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026
  • UPSC (Civil Services Examination) 2026
  • MP राज्य सहकारी बैंक (Apex Bank), भोपाल
  • RRB ग्रुप D भर्ती 2026 – शॉर्ट नोटिफिकेशन
  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा भर्ती 2026 – शॉर्ट जॉब नोटिफिकेशन
  • Assistant Teacher (Primary) DSSSB
  • BSF HC (RO/RM) Recruitment 2025 
  • DSSSB Vancancy Notification For Various Posts Total Post: 615 Registration: 18Aug ~ 16 Sept 2025

CA Category

  • APPOINTMENT (अपॉइंटमेंट)
Newsletter

Stay Updated on all that's new add noteworthy

Current Affairs

एंजेल वन ने अम्बरीश केंघे को नया CEO नियुक्त किया: फिनटेक क्षेत्र में नई दिशा
  • 2025-01-21
एंजेल वन ने अम्बरीश केंघे को नया CEO नियुक्त किया: फिनटेक क्षेत्र में नई दिशा
ICSI ने 2025 के लिए धनंजय शुक्ला को अध्यक्ष चुना: नई कार्यकारिणी की घोषणा
  • 2025-01-21
ICSI ने 2025 के लिए धनंजय शुक्ला को अध्यक्ष चुना: नई कार्यकारिणी की घोषणा
Quizzes

CURRENT AFFAIRS QUIZ

DAILY CURRENT AFFAIRS

  • 📰 Daily Current Affairs Quiz

WEEKLY CURRENT AFFAIRS

  • Weekly Current Affairs

MONTHLY CURRENT AFFAIRS

  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025

YEARLY CURRENT AFFAIRS

  • CURRENT AFFAIRS 2026
  • CURRENT AFFAIRS 2025

SUBJECT WISE QUIZ

ANCIENT HISTORY (प्राचीन इतिहास)

  • इतिहास के स्रोत
  • वैदिक सभ्‍यता
  • महाजनपद काल
  • सिंधु घाटी सभ्यता

MEDIEVAL HISTORY (मध्यकालीन इतिहास)

  • गुलाम वंश
  • इस्लाम धर्म की उत्पत्ति
  • अरब एवं तुर्क आक्रमण
  • गजनी वंश

MODERN HISTORY (आधुनिक इतिहास)

  • यूरोपीय कंपनियों का आगमन

GEOGRAPHY (भूगाेल)

  • ब्रह्मांड और सौरमंडल
  • पृथ्वी की आंतरिक संरचना और प्लेट टेक्टोनिक्स

PREVIOUS YEAR QUIZ

UPSC CSE 2024

  • GS Paper I

MPESB AG3 GROUP 4 2023

  • MPESB AG3 GROUP 4, 2023

MPTET VARG 1,2,3 QUIZ

MPTET VARG 3 QUIZ

ENGLISH

  • Noun
  • IMPROVE SENTENCE

CPCT EXAM QUIZ

COMPUTER QUIZ

  • Types of Computer
  • Hardware and Software

MPPSC SSE

MPGK

  • मध्य प्रदेश के संभाग
  • म.प्र. के पुरस्कार
  • म.प्र. के किले
  • म.प्र. की नदियां
  • प्रसिद्ध ज़िले और उनकी खासियतें
  • म.प्र. के खनिज व खदानें

ENGLISH (AG3)

  • ANTONYMS
  • SYNONYMS
ExamIntro logo
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy

Copyright ©2026 ExamIntro